Noida News: भाजपा नेता सुभाष भाटी बने हापुड़ नगर पालिका के प्रभारी
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Apr 2023 09:03 PM
Noida News : नोएडा/हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुभाष भाटी को हापुड़ नगर पालिका का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। श्री भाटी को यह जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के निर्देश पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने सौंपी है।
Noida News
कौन है सुभाष भाटी
आपको बता दें कि सुभाष भाटी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। मूल रूप से गौतमबुद्धनगर जनपद के रहने वाले भाटी भाजपा के किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री के साथ ही साथ पार्टी के कई पदों पर तैनात रह चुके हैं। श्री भाटी को भाजपा के सक्रिय व निष्ठावान नेताओं में गिना जाता है। वे गौतमबुद्धनगर के ग्रामीण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।
[caption id="attachment_85425" align="alignnone" width="588"] Noida News[/caption]
क्या होता है चुनाव प्रभारी
आपको बता दें कि विभिन्न राजनीतिक दल खासतौर से भारतीय जनता पार्टी में चुनाव के दौरान प्रभारी नियुक्त करने की व्यवस्था है। चुनाव प्रभारी का जिम्मा होता है कि वह पार्टी संगठन, पार्टी के प्रत्याशी तथा कार्यकर्ताओं के बीच में तालमेल बनाकर उस चुनाव को जितवाने का काम करे। जहां जिस क्षेत्र में उस प्रभारी को तैनात किया गया है। कहा जा रहा है कि यदि सुभाष भाटी हापुड़ नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी को जिताने में सफल रहे तो जीत के बदले उन्हें बड़ा ईनाम मिल सकता है। हापुड़ के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुभाष भाटी ने एक ट्वीट करके कहा है कि उनका एक ही मंत्र है और वह है ‘‘कठिन परिश्रम’’।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।