Noida News : बिहार में लोकसभा चुनाव में सीटों के लिए तरस जाएगी भाजपा: आफाक
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:02 AM
Noida : नोएडा। भाजपा से नाता तोड़कर जनता दल (यू) ने जनहितैषी कार्य किया है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल तथा कांग्रेस के साथ बनी सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहायेगी। 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा बिहार से सीटों के लिए तरस जाएगी। यह कहना था बिहार के पशुपालन व मत्सय विभाग के कैबिनेट मंत्री आफाक आलम का। वे आज सेक्टर-9 की झुग्गियों में पहुंचे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता पूनम पंडित भी मौजूद थीं। दोनों ही नेताओं को फूलमाला तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं पटका तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश आवाना,पूर्व अध्यक्ष नोएडा शाहबुद्दीन, प्रदेश महासचिव कामगार कांग्रेस कमेटी के जावेद खान, अख्तर भाई, तनवीर भाई, वरिष्ठ नेता दिलशाद ,मुफ्ती मुबारक, गुलाब, डॉक्टर सीमा, परमवीर लोहिया, प्रवेज, सोनू, ओसामा, नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव उपदेश श्रीवास्तव व अन्य सैकड़ों लोगों लोग मौजूद थे।