Noida News : भाजपाईयों ने मंत्रियों से की प्राधिकरण की शिकायत
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:26 AM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं और न ही जन समस्याओं का समाधान करते हैं। लोग तथा किसान प्राधिकरण के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती है।
अपनी ही सरकार में भाजपा के नेताओं ने औ़द्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी से अपनी यह पीड़ा साझा की। नंदी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा तथा इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। वे इस मसले पर प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों से बात भी करेगी।
ऐसे अफसरों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी: जसवंत सिंह सैनी
औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे दोनों मंत्रियों का जोरदार स्वागता किया गया। इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, हरीशचंद भाटी, योगेन्द्र चौधरी,उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह,गिरीश कोटनाला,धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा,योगेन्द्र चौधरी,रवि यादव, उमेश यादव, पंकज झा, कल्लू सिंह लोकेश कश्यप,लोकेश यादव,एस पी चमोली,अशोक मिश्रा,ओमबीर अवाना,इंद्रजीत जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।