Noida : नोएडा । भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-116 में आपातकाल के विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवबीर सिंह भदौरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार से 25 जून 1975 की मध्यरात्रि में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास पर आपातकाल नामक काला धब्बा लगा दिया।
गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल की घोषणा करने के पश्चात उनके परिवार को अनेक यातनाएं दी तथा उनको, उनकी माता जी एवं पिता जी को भी अलग-अलग जेल में कैद कर दिया था। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पश्चात जब आपातकाल हटा तो किस प्रकार से 350 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 150 सीटों पर सिमट कर रह गई। कार्यक्रम में भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, भाजपा नोएडा महानगर जिला मंत्री चमन अवाना,भाजयुमो गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष राजनगर, मोहित शर्मा, अनुज प्रधान, विपुल शर्मा, राजू पंडित, नवीन मिश्रा, अर्पित मिश्रा, सत्यम सिंह, रितेश वर्मा, तुषार गोयल आदि मौजूद थे।