Noida News : भाजयुमो ने विकास तीर्थ बाइक यात्रा की रूपरेखा तय की
भारत
चेतना मंच
26 May 2022 05:19 PM
Noida: नोएडा । भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर की एक बैठक जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय सेक्टर-116 में विकास तीर्थ बाइक यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई तथा पूर्व में आयोजित माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा भी की गई।अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली विकास बाइक तीर्थ यात्रा के आयोजन के लिए उत्साहित है।
बैठक में अनुज प्रधान, मोहित शर्मा, नवीन मिश्रा, अर्पित मिश्रा, नरेंद्र जोगी, राजू पंडित, सत्यम सिंह, रितेश वर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रवीण चौहान, नीरज चौहान, विक्रांत राणा, साधना शर्मा, संदीप अवाना, श्रवण गौतम, वरुण यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।