Noida News : जिला अस्पताल समेत तीन अस्पतालों में हुआ रक्तदान शिविर
Blood donation camp in Noida
भारत
RP Raghuvanshi
17 Sep 2022 08:54 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Sep 2022 08:54 PM
Noida : नोएडा । आज विश्व स्वच्छता दिवस तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया इस मौके पर कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ आलोक पांडे, डा. पवन कुमार, डॉक्टर एच एस लवानिया समेत कई डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।
Noida News :
उधर सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ डीके गुप्ता, डॉक्टर रश्मि गुप्ता, आर्शीवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष गिरीश भारद्वाज समेत कई डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था सेक्टर-33 स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल के सीएमडी डॉ वी.एस. चौहान समेत कई डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था इन दोनों स्थानों में कई लोगों ने रक्तदान किया।