Noida: नोएडा । पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी व राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सेक्टर-66 में बॉलीवुड स्पाइस होटल का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में होटल के मालिक तथा जागृति अपार्टमेंट सेक्टर-71 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतपाल यादव भी मौजूद थे। होटल उद्घाटन समारोह में कत्थक नृत्यांगना अन्नू सिन्हा की टीम ने गणेश वंदना के साथ नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उदघाटन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव त्यागी महासचिव गणेश महासचिव उमेश त्यागी चमन अवाना उमेश यादव रामनिवास यादव नरेश शर्मा डॉक्टर बीएस चौहान, निवर्तमान प्रत्याशी रविकांत मिश्रा त्रिलोक शर्मा धर्मेंद्र चौहान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव सुखदेव शर्मा पूर्व अध्यक्ष युवराज चौहान, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश राय समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।