Noida: नोएडा । सामाजिक संस्था ईएमसीटी(social organization EMCT) के सदस्यों ने इस बार बसंत पंचमी के अवसर पर छोटे बच्चों को विद्या का महत्व बताया साथ ही साथ इस पुण्य अवसर पर विध्या का दान भी किया। संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि हमारी टीम पहले भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छोटे बच्चों और महिलाओं के विकास के लिए चिंतित है जिसमें टीम के सदस्यों ने शनिवार और रविवार को इन बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। इन्हीं छोटे बच्चों में कल का भविष्य छुपा हुआ है, इन्ही बच्चों को अगर हम सही मार्गदर्शन दें तो ये बच्चे अपना भविष्य सवार सकते हैं।
बच्चों को नयी किताबें, स्टेशनेरी एवं जूतों की व्यवस्था की गयी तथा बच्चों के साथ साथ उनके परिवार के लिए स्वादिस्ट भोजन का प्रबंध किया गया, जिसमें कऱीब पाँच सौ लोगों को भोजन वितरित किया गया।टीम से अनामिका, प्रियंका, अंजलि, सरिता, अशिमा, सिम्मी, स्वप्निल, रुचि, यामिनी, आदित्य महावीर, धु्रवि, अनवी, वेदांत, अमित, गौरव, हिम्मत नेगी एवं अन्य लोगों ने सहियोग किया।