Noida News : ब्रह्मकुमारियां देशभर में लगायेंगी 40 लाख पौधे
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:39 AM
Noida: नोएडा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र द्वारा देशभर में 40 लाख पौधे लगाये जायेंगे। यह अभियान कल्पतरुह कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। कल्पतरुह कार्यक्रम के तहत सेक्टर-46 स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र द्वारा सेक्टर-99 स्थित लॉयर्स सोसाइटी, सुप्रीम टावर्स में रक्षा बंधन का पर्व मनाते हुए रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी कीर्ति ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे हम पेड़ को लगाते है और उसके बढऩे का ध्यान रखते है ऐसे ही हम सब यदि अपने अपने अंदर भी आज एक अच्छाई का बीज डालें और नित ज्ञान-योग के माध्यम से उस अच्छाई को सींचे तो प्रकृति के साथ साथ एक सुंदर समाज का भी विकास हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सबके प्रति शुभ भावना रखते हुए हम अपने मन को पवित्र बनाए यही संदेश रखी का त्योहार हमें देता है।
सेक्टर-99 में सोसाईटीवासि एकत्रित हुए और प्रकृति को सहयोग देते हुए हर सदस्य ने एक पेड़ लगाया। इस कार्यक्रम में सत्यम रेड्डी, वरिष्ठ वकील, उच्चतम न्यायालय, प्रमोद कुमार, ऐ.के. तिवारी, विल्स मैथ्यू, सुब्बाराव, ऐ के श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह, एस एस रेड्डी, अनीस गुप्ता, प्रमिला धन्नजय सहित ब्रह्माकुमारी सेक्टर-46 सेवाकेन्द्र प्रभारी बी. के. कीर्ति और सेवाकेन्द्र के अन्य सदस्य मौजूद रहे।