Noida News: ब्राह्मण रक्षा दल ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
भारत
RP Raghuvanshi
04 May 2022 06:01 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 May 2022 06:01 PM
Noida: नोएडा । ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सेक्टर-22 के जी ब्लॉक में श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई।
इस अवसर पर ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य सरंक्षक रवि शर्मा एवं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मदन शर्मा ने बताया कि नोएडा एवं आसपास के क्षेत्र में ब्राह्मणों की अच्छी खासी आबादी है, लेकिन ब्राह्मणों के आराध्य बाबा परशुराम का कोई भी मंदिर या मूर्ति अभी तक नही थी। इसी परेशानी को देखते हुए ब्राह्मण रक्षा दल ने भगवान श्री परशुराम की मूर्ति स्थापना का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 8 बजे से वैदिक मंत्रों के उच्चारण पंडित माणिक मोहन शास्त्री की टीम द्वारा किया गया।
वैदिक मंत्रों के साथ भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना मंदिर परिसर में की गई, साथ ही स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में श्री मनकामेश्वर मंदिर सरंक्षक श्रीमती ममता शर्मा, ब्राह्मण रक्षा दल अध्यक्ष और मंदिर समिति सदस्य मदन शर्मा, ब्राह्मण समाज सेवा समिति महासचिव हरीश मिश्र, मंदिर समिति से डी एस कटोच, पद्मेश पाठक, मनोज गुप्ता, रश्मि भटनागर, मंजू बर्थवाल, वंदना गिरी, रीता उपाध्याय, पारुल बंगा, प्रतुल पांडे राम अवतार कश्यप, राधा किशन गर्ग, सुधीर चंद पोरवाल, वीर सिंह यादव, महेंद्र यादव, अशोक मिश्रा, जगदीश शर्मा, सुनीता शारदा, फूल सिंह, अरुण यादव, शंभू पोखरयाल देवेंद्र गुज्जर, रमेश शेखर, मनोज शर्मा, मनोज पंडित, सुरेश शर्मा गिझोड़, हरीश घिल्डयाल, राधे श्याम, अनूप तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।