Noida News : डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउस पर चला बुल्डोजर
भारत
RP Raghuvanshi
01 Jun 2022 07:47 PM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण द्वारा अवैध फार्म हाउसों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी है। आज भी प्राधिकरण का बुल्डोजर तिलवाड़ा गांव के पास चला। प्राधिकरण के बुल्डोजर ने आज तिलवाड़ा गांव के पास डूब क्षेत्र में बने आलीशान फार्म हाउस को ध्वस्त कर हजारों वर्ग मीटर भूमि पर बने कई अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 200 करोड़ से अधिक बताई जाती है। यह कार्यवाही प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी की अगुवाई में हुई। यमुना किनारे डूब क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध रूप से फार्महाउस बनाये गये हैं। प्राधिकरण ने कल काम्बख्शपुर में अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त किया था।