<span style="color: #4c83f5;">Noida News : </span> कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे सोसायटी में दबंगों की गुंडई
Bullying of bullies in the society under the nose of the Commissionerate Police
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:16 AM
Noida News : नोएडा । गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे लगातार हाई राइज सोसाइटियों में दबंग किस्म के लोग गुंडई कर रहे हैं। आए दिन दबंगों द्वारा सोसाइटी में मारपीट व गुंडई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हाइड पार्क सोसाइटी में कल रात हुए हंगामे के बाद जहां सोसाइटीवासियों में रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस की इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे है।
Noida News :
हाइड पार्क सोसायटी निवासी तरुण भारद्वाज के घर में बीती रात सोसाइटी में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह सहित चार-पांच लोग जबरन घुस आए। इस बात का विरोध करने पर इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए तरुण भारद्वाज के साथ मारपीट कर घर के बाहर रखे गमलों को भी तोड़ दिया। इस दौरान महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार किया गया। काफी देर तक हुए इस हंगामे की किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना ली गई जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग गाली-गलौज करने के साथ साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग अभिषेक तिवारी व मुकेश तिवारी सहित अन्य लोगों का नाम लेकर उन पर गुंडई करने का आरोप लगा रहे हैं। देर रात हुई इस घटना के विरोध में सोसायटी वासियों में खासा रोष व्याप्त है।
थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि पीडि़त तरुण भारद्वाज की शिकायत पर पुष्पेंद्र सिंह सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हाइड़ पार्क सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा है। पहले भी कई बार एओए के विवाद में यहां मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। दो पक्षों ने आपस में खूब जमकर लाठी-डंडे चलाए थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी।