Noida News : कोरोना महामरी के दौरान फैलाया धोखाधड़ी का धंधा
Cyber crime police team arrested two cyber thugs
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:51 AM
Noida News : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश भर के अस्पतालों में बेड और रेमीडिसीवर इंजेक्शन की मांग काफी बढ़ गयी थी। कोरोना से पीडि़तों की इस मजबूरी का फायदा उठाने के लिए ऑन लाइन जालसाजी भी खूब हुइ थी। ऐसे ही दो साइबर ठगों को साइबर क्राइम थाने की टीम ने गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद निवासी सुश्री निधि मित्तल ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला 10 जून 2021 को साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया था। पीडि़त ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान उनकी माता को इलाज के लिए रेमीडिसीवर इंजेक्शन की जरूरत थी। उन्होंने ऑन लाइन राहुल नामक व्यक्ति से संपर्क कियाी। राहुल ने इंजेक्शन उपलब्ध करने के नाम पर 1 लाख 15 हजार रूपए धोखाधड़ी कर बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिये। साइबर क्राइम थाने ने मामले की जांच करते हुए लगभग 1 साल बाद धोखाधड़ी के आरोप में मयंक खन्ना (25 वर्ष) पुत्र सतीश खन्ना निवासी पटेलनगर-2 गाजियाबाद तथा यश मेहता (25 वर्ष) पुत्र विशाल मेहता निवासी राजनगर संजयनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
Noida News :
आरोपी मंयक ने बी.काम की पढ़ाई की है और बीपीओ में काम करता है जबकि यश एक मूवी एक्टर हैं। आरोपी फर्जी वेबसाइट व सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना काल के समय हॉस्पिटल में बेड व रेडिमीसिवर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के नाम पर जरूरतमंदों से संपर्क कर कॉल करते थे और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।