Noida Crime News:कारोबार में घाटे से त्रस्त कारोबारी ने खुद को मारी गोली, मौत
UP Crime News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:25 AM
नोएडा। नोएडा(Noida) के सेक्टर-63 में अपनी कोरियर कंपनी चलाने वाले एक कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आशंका जताई जा रही है कि कारोबार में मोटा घाटा होने के कारण कारोबारी भारी तनाव में था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजसिंह नाम का युवक नोएडा में कोरियर(Courier) का कारोबार करता था। उसने इस कारोबार के लिए गॉड स्पीड एक्सप्रेस सर्विस के नाम से कंपनी बना रखी थी। आज दोपहर को राज सिंह ने अपने कार्यालय में देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी कंपनी के कर्मचारी प्रवीण शर्मा ने पुलिस को दी। प्रवीण ने बताया कि उनकी कंपनी का दफ्तर सेक्टर-63 में है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कारोबारी के शव का निरीक्षण करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूलरूप से बदायूं जनपद का रहने वाला था। इन दिनों वह बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईकोविलेज(Supertech Eco Village) में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि मृतक राज सिंह को कारोबार में मोटा घाटा हुआ था। उस घाटे के कारण वह लम्बे अर्से से तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले को व्यापक जांच में जुट गयी है।