
साल 2018 में किया था तीन महीने में रजिस्ट्री का वादा
गुलशन इकेबाना सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सोसायटी में 1438 फ्लैट हैं और यह पूरी तरह से विकसित है। साल 2018 में बायर्स को इस शर्त पर फ्लैट बेचे गए थे कि तीन महीने में उसकी रजिस्ट्री कर दी जाएगी। लेकिन, बिल्डर ने अब तक रजिस्ट्री नहीं की। हालांकि बायर्स ने स्टांप ड्यूटी का भी भुगतान कर दिया है। फ्लैट बायर्स का यह भी कहना है कि उन्होंने सेक्टर—129 स्थित बिल्डर के कारपोरेट कार्यालय पर गुलशन होम्स के एमडी और मालिक गुलशन नागपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। तब गुलशन नागपाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया था। लेकिन, उन्हें अब भी समस्याओं के समाधान का इंतजार है।