Noida News: Cyber thugs withdraw 1.7 lakh from bank account
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
Noida News : नोएडा । गेम का लिंक भेज कर एक महिला के खाते से 2 लाख 22 हजार रुपये निकालने के आरोप में एक युवती के खिलाफ थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
सेक्टर 22 एच ब्लॉक निवासी रेणु रावत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों उसके मोबाइल फोन पर शिवानी नामक युवती का फोन आया।उक्त युवती ने उन्हें ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाने का लालच दिया। रेणु ने जब गेम खेलने के लिए हां कर दी तो शिवानी ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 2 लाख 22 हजार निकल गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीडि़त महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फोन नंबर के आधार पर युवती की तलाश की जा रही है।