Noida News : एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए नोएडा की फैक्ट्रियों में खोले जाएंगे कैफे: विपिन मल्हन
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:37 AM
Noida: नोएडा। युवा क्रांति सेना की ओर से एसिड अटैक सर्वाइवर्स (Acid Attack Survivors) के साथ नोएडा स्टेडियम स्थित शिरोज कैफे में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, अनुज गुप्ता, अधिवक्ता रणपाल अवाना, विशेष त्यागी, अंकुर शर्मा, अर्जुन प्रजापति ने राखी बंधवाई और सभी का मनोबल बढ़ाकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया।
एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने नोएडा में कई फैक्ट्रियों में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए ऐसे कैफे खुलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें निःशुल्क स्थान दिया जाएगा।
इस दौरान मशहूर फोटोग्राफर प्रियंका कंबोज ने कहा कि युवा क्रांति सेना का यह कदम सराहनीय है। इन सभी बहनों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है कि जीवन में हमें किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए, बल्कि हर पल का डटकर सामना करना चाहिए।
इस अवसर पर विभा चुग, खुशबू खुराना, राजेश अंबावत, अविनाश सिंह, अमर भारद्वाज, संदीप अवाना, प्रीतम राठौड़ और मयंक सिंह, आदि मौजूद थे।