Noida News : मार्केट में अभियान चला, 1500 जुर्माना, पालिथीन जब्त की
भारत
RP Raghuvanshi
11 Jul 2022 05:59 PM
भारत
RP Raghuvanshi
11 Jul 2022 05:59 PM
Noida: नोएडा । नोएडा के सभी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से तौबा कर ले। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि इसको खाकर बेजुबान मवेशी भी भर रहे हैं। यह आवाहन किया नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने।उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नोएडा प्राधिकरण चार दिवसीय जागरूकता अभियान चला चुका है तथा अभी भी जगह-जगह जाकर अभियान चलाया जा रहा है। यही नहीं नोएडा के विभिन्न बाजारों में प्राधिकरण की टीम जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान भी चला रही है तथा पॉलिथीन जब्त भी किया जा रहा है।
श्री त्यागी ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को भी नोएडा के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया गया। सेक्टर 39 स्थित बाजारों में अभियान चलाकर 500 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई तथा पंद्रह 1500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार तथा आम नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से बचें ना वे इसका इस्तेमाल करें और ना किसी और को करने दें। कहीं भी यदि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पाया जा रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ विभाग को दें।