Noida News: सपा प्रत्याशी सुनील चौैधरी के लिए किया प्रचार
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jan 2022 07:41 PM
Noida : नोएडा । समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी की धर्मपत्नी प्रीति चौधरी ने सपा के वरिष्ठ नेता रवि शर्मा एवं सपा महानगर महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल व उपाध्यक्ष दिलबर सिंह रावत आदि के नेतृत्व में कई सेक्टरों में जनसंपर्क कर प्रत्याशी सुनील चौधरी के लिए वोट मांगा। इस दौरान नोएडा महानगर के सचिव कुलदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद रतूड़ी व अन्य साथियों के साथ सेक्टर 22 के घर -घर जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रीति चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में व नोएडा में समाजवादी पार्टी की लहर है।
चुनाव बाद भारी बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सेक्टरों का जो भी विकास रुक सा गया था। सरकार आने पर सारे विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रवि शर्मा ने कहा कि इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है क्योंकि यह सरकार सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर चलने वाली सरकार होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि इस बार सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी भारी अंतर से नोएडा से जीतने जा रहे हैं और लोगों की हर उम्मीद को जीतने के बाद पूरा करने का काम करेंगे।