Noida News : कुत्तों के हमले से मृत बच्चे को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
Candle march paid tribute to the child who was attacked by dogs
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:44 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एक श्रमिक के अबोध बच्चे की आवारा कुत्तों के द्वारा घायल करने से हुई मौत के बाद सोसायटी के लोगों ने बच्चे की आत्मा की शांति के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला और उसे श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च के दौरान सोसायटीवासियों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया और प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
लोटस बुलेवार्ड सोसायटी निवासी हाथों में मोमबत्ती लेकर अबोध बच्चे की मौत पर श्रद्धांजलि दी। बच्चे हाथों में प्ले कार्ड लेकर चल रहे थे उस पर लिखा है 'सेव मी फ्रॉम स्ट्रीट डॉग'।
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-20-at-08.40.41.mp4"][/video]
सोसायटीवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने आवारा कुत्ते से लोगों को राहत देने के लिए कोई पहल नहीं की है। सोसाइटी में कुत्तों के आतंक के कारण वे अच्छे खासे दहशत में जी रहे हैं। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों के हमले से छोटे बच्चों का बाहर खेलना बंद हो गया है। कई लोग अपने बच्चों को कुत्तों के भय से स्कूल भेजने में भी चिंतित रहते हैं।
सोसायटी के लोगों का कहना था कि कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है पिछले 6 माह में स्ट्रीट डॉग के काटने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं।