Noida News : कार डिवाइडर से टकराई, 7 घायल दुर्घटना में घायल एक छात्र की हालत गंभीर
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:19 PM
Noida: नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सीएनजी पंप के सामने डेल्टा-2 में एक आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें 7 स्कूली बच्चे सवार थे। जो फुटबॉल खेलने डीपीएस वल्र्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इन बच्चों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। एडिशनल डीसीपी इलामारन ने बताया कि एस्टर पब्लिक स्कूल, डीपीएस ग्रेटर नोएडा, वनस्थली स्कूल ,समर विला स्कूल में पढऩे वाले 7 बच्चे आई-10 कार में सवार होकर जा रहे थे। इनमें एस्टर पब्लिक स्कूल में कोच शिवम (22 वर्षीय) पुत्र ब्रह्मïजीत निवासी गामा-2 जी-469 कार चला रहा था।
कार जैसे ही डेल्टा-2 में पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार पलट गई। कार में सवार सभी बच्चों व कोच को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में आशीष पुत्र उमराव सिंह, आर्यन पुत्र जोगेन्द्र, ज्योति कृष्ण पुत्र राधेश्याम, शिवम थपलियाल पुत्र एल.के. थपलियाल व अन्य ष् शामिल हैं।