Noida News : जलवायु विहार प्रकरण में दो ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:03 PM
Noida News : सेक्टर-21 जलवायु विहार में चारदीवारी गिरने और मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में प्राधिकरण के दो ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सुंदर यादव व गुल मोहम्मद नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी का काम करते हैं। ये दोनांे सेक्टर-21 के जलवायु विहार में नाले की दीवार का निर्माण का काम करा रहे थे। मंगलवार को निर्माणाधीन दीवार गिरने और उसके मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत के मामले में प्रशासन ने प्रथमदृष्ट्या दोनों ठेकेदारों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन पर आईपीसी की धारा- 304, 337, 338 व बाल श्रम अधिनियम की धारा 14(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Noida News :
गौरतलब है कि सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार की बाउंड्री वाल के पास नाले की दीवार के निर्माण का काम चल रहा था। आज सुबह जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी दीवार भरभरा कर गिर गई। इसमें चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।