Noida News नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी से एक (16 वर्षीय) किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
किसी काम के लिए गई थी बाहर, फिर नहीं लौटी
सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी में रहने वाले राकेश (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह अपने परिवार सहित सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी में किराये पर रह रहा है। बीते 13 अगस्त की शाम को उसकी (16 वर्षीय) बेटी घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी अपने परिचितों और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया है।Noida News
काउंसलिंग करने की जरूरत
थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है। इन दिनों इस तरह के कई मामले संज्ञान में आये हैं जिनमें से कुछ लड़कियों को बरामद भी किया गया है। कम उम्र की लड़कियों को अपने अच्छे बुरे की इतनी समझ नहीं होती है और वे नासमझी में इस तरह का कदम उठा लेती हैं, जो जीवन में पछताने की सिवा और कुछ नहीं देता है। ऐसी कम उम्र लड़कियों को व्यापक स्तर पर काउंसलिंग करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।