Noida News : सीडीओ व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्त
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:34 PM
Noida: नोएडा । मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीके श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर विकास भवन के सभागार में दोनों अधिकारियों के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित करते हुए उन्हें विदाई दी गई। यह कार्यक्रम विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया गया। महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों ने उन के सानिध्य में कार्य करने के स्मरण एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दोनों अधिकारियों के सुखद जीवन की कामना की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौतमबुधनगर के विकास में विकास से जुड़े हुए सभी अधिकारियों के द्वारा एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया गया है उसके लिए सभी विकास विभाग से जुड़े हुए अधिकारी एवं कर्मचारी गण बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा आदित्य कुमार विकास से जुड़े अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के द्वारा भाग लेकर अपने अपने उद्गार व्यक्त किए और सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा दोनों अधिकारियों के सुखद जीवन की कामना की गई।