Noida News: जिला चिकित्सालय में मनाया कन्या जन्मोत्सव
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2025 04:39 AM
Noida: नोएडा । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 'बेटी बचाओ बेटी पढाओÓ योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय सेक्टर-30 नोएडा गौतमबुद्धनगर में जन्मी बालिकाओं के कुल 11 अभिभावकों को 'बेबी किटÓ भेंट कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि उपस्थित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दिये जाने के साथ ही योजना से संबन्धित आवेदन पत्र एवं पम्फलेट वितरित किये गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.पवन कुमार अरून व जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अतुल कुमार सोनी, डाटा एनालेसिस निखत परवीन तथा जिला समन्वयक सुनीता आदि उपस्थित रहे।