Noida News : नोएडा में भी पिछली सीट पर बेल्ट न लगाने पर कटेगा चालान
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:09 AM
Noida : नोएडा । महाराष्ट्र के पाल घर में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद देश भर में कार में पीछे बैठने वाली सवारियों को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटने शुरू हो गए हैं। खासकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पिछले कुछ दिनों से सख्ती कर रही है। अब नोएडा में भी पिछली सीट पर बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाना होगा।
गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि कार में बैठे लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट जरूर लगाना चाहिए। अभी नोएडा में इसके प्रति लोगों को जागारूक किया जा रहा है लेकिन अगले सप्ताह से उल्लंघन करने वालों का जुर्माना करेंगे। हम ई-चालान भी जारी करेंगे। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स की धारा-138 (3) के तहत रियर सीट बेल्ट पहनने का नियम लंबे समय से अनिवार्य है लेकिन देश में इसका पालन कम होता है। जिस कार में पीछे बैठा यात्री बेल्ट नहीं लगायेगा उसके चालक पर 1 हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से जुलाई 2022 तक सीट बेल्ट उल्लंघन करने वालों के 20,579 चालान काटे हैं। अगले सप्ताह पीछे की सीट पर बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ कड़ाई की जाएगी।