Noida News : एशिया रिकॉर्ड बनाने पर चौलेंजर्स ग्रुप ने मनाया उत्सव
Challengers Group celebrates on making Asia record.
भारत
चेतना मंच
19 Oct 2022 05:15 PM
Noida News : नोएडा। एशिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के बाद चैलेंजर्स ग्रुप ने झुग्गियों के बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Noida News :
संस्था ने पांच सिंतबर को बच्चों के साथ मिलकर सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन पर उनकी पेटिंग बनाकर एशिया बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। 21 दिन बाद संस्था को अवार्ड से नवाजा गया। इस खुशी में संस्था ने सेक्टर-21ए स्थित शिरोज हैंगआउट में 60 बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। संस्था के सदस्यों ने दिवाली के उपलक्ष्य में दीप भी जलाए। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के परिजनों ने संस्था के इन प्रयासों को सराहा। सामाजिक संस्थाओं से आए लोगों ने चैलेंजर्स ग्रुप की पीठ थपथपाई।
संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ अभी शुरूआत है। इन होनहार बच्चों के प्रयासों से यह संस्था अभी आगे और भी लंबी लड़ाई लड़ने जा रही है। इन बच्चों ने संस्था को आज उस मुकाम पर पहुंचा दिया है। जहां कभी सोचा भी नहीं गया था। यह संस्था हमेशा इन बच्चों के लिए समर्पित रहेगी।
बीते सप्ताह में आईआरएस अधिकारी साहिल सेठ, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, मशहूर यूट्यूबर्स नजर बट्टू और देविका गुप्ता जैसे कलाकारों ने पाठशाला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बच्चों के साथ इस सफलता की खुशियां बांटकर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में और अधिक जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की इस सफलता की खुशी में आयोजित चैलेंजर्स के उत्सव में अशोक श्रीवास्तव, रंजन तोमर, विक्रम सेठी, मनीष, निशु, शैलेंद्र, विवेक, रुचिका, रीतिका आदि शामिल रहे।