Noida News : साइबर क्राइम से बचने के लिए ऑनलाइन बिहेवियर बदलें
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:46 AM
Noida : नोएडा । अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतकर ही साइबर ठगी व फर्जीवाड़े से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने ऑनलाइन बिहेवियर को कंट्रोल में रखकर इस तरह के फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के मामले पुलिस के लिए भी चैलेंज है। पुलिस इस तरह के मामलों को लेकर हमेशा गंभीर रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कुछ सावधानी बरतकर साइबर ठगों के फर्जीवाड़े से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी लिंक को बिना जांचे परखे क्लिक ना करें। इसके अलावा मोबाइल पर आए ओटीपी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी किसी से भी शेयर ना करें। अमूमन लोग बिना सोचे समझे अपने अकाउंट की जानकारी अनजान लोगों से शेयर कर देते हैं और साइबर ठगों द्वारा भेजे गए लिंक पर भी क्लिक कर देते हैं जिससे साइबर ठगों का काम आसान हो जाता है और वह बड़ी आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपना ऑनलाइन बिहेवियर सुधारने की अपील की जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।