Noida News : आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर ठगा
Noida News: Cheated in the name of Ayushman Bharat Employment Scheme
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:03 AM
Noida News : आयुष्मान भारत रोजगार योजना के तहत बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Noida News :
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास से विपुल पुत्र मगनलाल निवासी मवाना मेरठ को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यालय खोला था। इस कार्यालय में वह बेरोजगारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठता था। सैकड़ों बेरोजगार लोगों को ठगी का शिकार बनाने के बाद आरोपी अपने कार्यालय को बंद कर फरार हो गए थे। इस संबंध में वर्ष 2021 में इनके खिलाफ पीडि़तों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में नामजद विपुल की पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।