Noida: नोएडा । थाना सेक्टर-113 में एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। होटल की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठग ने युवती से 44 हजार रुपए ठग लिए।थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-78 में रहने वाली प्रगति सक्सेना ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वह ऑनलाइन होटल की बुकिंग के लिए साइट देख रही थी। इस दौरान उसने साइट पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया। होटल की बुकिंग के नाम पर उक्त व्यक्ति ने उससे 44 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके पश्चात जब उसने होटल में जानकारी की तो पता लगा कि उनकी बुकिंग नहीं हुई है। प्रगति मिश्रा ने जब उस नंबर पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। ठगे जाने का एहसास होने पर प्रगति मिश्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रगति मिश्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नंबर व खाते की डिटेल के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।