Noida News : पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण कर जांच की
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:40 AM
Noida : नोएडा । नगर मजिस्ट्रेट/ डिप्टी कलेक्टर, आपूर्ति विभाग, बांट माप विभाग, तेल कंपनियों के अधिकारियों एवं ओ0ई0एम0 द्वारा संयुक्त रुप से एच0पी0 सेंटर सेक्टर 51 नोएडा गौतमबुद्धनगर के पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया।
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पंप पर बांट माप अभिलेख अद्यावधिक पाये गये एवं डिस्पेंसिंग यूनिट व डेनसिटी सही पायी गयी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर उपस्थित ग्राहकों से फीडबैक प्राप्त की गई जो कि संतोषजनक प्राप्त हुई है।
श्री शर्मा ने कहा कि यदि किसी ग्राहक को जनपद के किसी पेट्रोल पंप पर घटतौली, मिलावट एवं व्यवहार के संबंध में कोई शिकायत है तो वह संबंधित तेल कंपनी के अधिकारियों एवं जिला पूर्ति कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर सूरजपुर में संपर्क कर सकता है।