Noida : नोएडा । नोएडा विश्व स्वच्छता दिवस पर आज नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-33ए शिल्प हाट में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज प्रात: 7:30 बजे आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों, 16 से 30 आयु वर्ग तथा 30 से अधिक आयु वर्ग के 3 ग्रुपों की दौड़ कराई गई। यह आयोजन एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
Noida News :
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा(Praveen Mishra, ACEO of Noida Authority), प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी (Principal General Manager Rajiv Tyagi), डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन.पी. सिंह (DDRWA President N.P. Singh) , फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (Phonerwa President Yogendra Sharma), उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, राजेन्द्र जिंदल, ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक एस.पी.सिंह, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, जन स्वास्थ विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावत, नोएडा एम्पलाइज एसो. के अध्यक्ष चौ. कुशलपाल, एचसीएल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक वर्मा, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव बी के सेठ भी मौजूद रहे।
इस दौरान मैराथन में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मैराथन से पहले नुक्कड़ नाटक तथा जम्बो डांस भी किया गया। इस दौरान कचरे से बनी विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
क्लीन नोएडा रन(Clean Noida Run) में चेतना मंच समाचार-पत्र(News Paper ), यूट्यूब चैनल(You Tube Channel) तथा डिजिटल टीम (Digital Team)के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिनमें राजकुमार चौधरी, प्रवीण कुमार, अंजना भागी, देवदत्त शर्मा, अरूण सिन्हा, शीशपाल सिंह, दिनेश गुप्ता, शिव, खुशबू, मुकेश प्रजापति, सुधांशु, निखिल शुक्ला व श्रुति सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
डीडी आरडब्लूए फेडरेशन(DDRWA) द्वारा आज नोएडा प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन द्वारा वल्र्ड क्लीनअप डे के अवसर पर सेक्टर-33 नोएडा हॉट मे आयोजित दौड़, जुंबा इत्यादि प्रोग्राम में हिस्सा लिया गया। इस दौरान डीडी आरडब्ल्यूए की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना द्वारा 30 वर्ष से ऊपर की दौड़ कंप्लीट करके वल्र्ड क्लीनअप डे पर नोएडा को साफ एवं स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।