Noida News : लोकार्पण की बाट जोह रहा सिटी बस टर्मिनल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:36 AM
1-2 माह में उप्र राज्य सड़क परिवहन के सुपुर्द हो जाएगा
Noida : नोएडा । सेक्टर-82 में बन कर तैयार सिटी बस टर्मिनल आगामी 1-2 माह मेें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सुपुर्द हो जाएगा। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण तथा उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बीच औपचारिकता अंतिम चरण में है। प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों विभाग के बीच कागजी कार्यवाही चल रही है। इसे जून-जुलाई तक परिवहन निगम के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
इसके पूर्व कई खामियों तथा तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने सिटी बस टर्मिनल को लेने से इंकार कर दिया था। इस बाबत निगम की ओर से नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी को 25 अप्रैल 2019 को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन अब दोनों ही विभागों में आपसी सहमति के बाद परिवर्तन विभाग द्वारा सिटी बस टर्मिनल को संचालित करने की हरी झंडी मिल गयी है। इस सिटी बस टर्मिनल का निर्माण करने में 157.84 करोड़ रू0 का व्यय हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 30784 वर्ग मीटर है। इसमें दो टॉवर बनाये गये हैं। एक दो मंजिल तथा दूसरा 8 मंजिला। नोएडा प्राधिकरण ने 11 जनवरी 2013 को हुई 178वीं बोर्ड बैठक में सिटी बस टर्मिनल के बनाने के प्रस्ताव पर मोहर लगायी थी। हालांकि इसका निर्माण निर्धारित अवधि से एक वर्ष बाद हुआ लेकिन अब यह टर्मिनल सेक्टर-82 में बनकर तैयार है तथा अपने लोकार्पण की बाट जोह रहा है।