Noida News :उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी: त्रिलोक त्यागी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:49 AM
Noida News : नोएडा। समूचे उत्तर प्रदेश में इस समय समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल समेत मित्र दलों के गठबंधन की हवा चल रही है। इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा तथा गठबंधन की सरकार ही बनेगी। यह दावा किया है राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने।लम्बे समय से राष्ट्रीय लोकदल का प्रमुख चेहरा श्री त्यागी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी खुले विचारों के हैं। दोनों ही मिलकर अब प्रदेश का सर्वांगीण विकास कराएंगे। डा0राम मनोहर लोहिया, डा0 भीमराव अम्बेडकर व चौधरी चरणसिंह की नीतियों से ही देश का भला होगा ।
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पांच वर्षों में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। किसान परेशान रहे। गठबंधन की सरकार आने पर 1 करोड़ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिये जाएंगे तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश से भाजपा का पलायन होना तय है तथा गठबंधन की सरकार ही प्रदेश का नेतृत्व संभालेगी।
सब जानते हैं कि त्रिलोक त्यागी ने पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से गाँव व गऱीब की राजनीति के प्रमुख अंग रहे हैं। वे राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चेहरा है। श्री त्यागी स्वर्गीय अजीत सिंह के समय से ही रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जि़म्मेदारी निभा रहे है। उन्होंने साफ़ कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अनेक चुनाव देखे हैं। मैं अपने अनुभव के आधार पर दावा कर सकता हूँ कि इस बार प्रदेश में सपा व रालोद गठबंधन की आँधी चल रही है। इस आँधी में अहंकारी व तानाशाहीवादी शक्तियां उड़ जाएंगी।