Noida News : जीएसटी मेगा सेमीनार में वाणिज्य कर विभाग अधिकारियों ने दी अहम जानकारी
Commercial Tax Department officials gave important information in GST mega seminar
भारत
चेतना मंच
20 Jan 2023 08:00 PM
Noida News : नोएडा। वाणिज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को मेगा सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा जहां व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं जीएसटी भरते वक्त व्यापारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया गया।
Noida News :
नोएडा के सेक्टर 50 के रामाज्ञा स्कूल आयोजित सेमीनार और कैम्प में वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त खंड 12 श्याम सुंदर पाठक ने सेमीनार और पंजीयन शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने जीएसटी पंजीकरण के लाभों से व्यापारियों को अवगत कराया। उन्होंने कम टर्नओवर वाले व्यापारियों को समाधान योजना की सुविधाओं से अवगत कराया एवं आईटीसी के विषय में विस्तार से बताते हुए पंजीयन के लिए प्ररित किया। इसके साथ- साथ व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के विषय में विस्तार से बताया कि उत्तर प्रदेश में जीएसटी पंजीकरण प्राप्त करते ही 10 लाख तक के दुर्घटना बीमा का पात्र हो जाता है, अतः हर व्यापारी को जीएसटी पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जीएसटी हेल्प-डेस्क एवं टोल फ्री नम्बर से भी अवगत कराया।
मेगा सेमीनार के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश विकास जैन ने व्यापारियों की समस्याओं को विभाग के समक्ष रखा, साथ ही पंजीकरण बढ़ाने के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशिष्ट अतिथि नवनीत गुप्ता ने भी पंजीकरण के संबंध में अच्छे सुझाव दिए। मेगा सेमीनार के मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति कटियार, संयुक्त आयुक्त, संभाग B, नोएडा, ने व्यापारियों के सुझावों का स्वागत करते आश्वासन दिया कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहता है और पंजीकरण के विषय में व्यापारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कैम्प में वैशाली चौहान, पायल कटारिया, अधिवक्ता अतुल शर्मा, नक़वी जी, आरके सज्जन, आलोक यादव, अरविंद कालरा, नितिन यादव, डीके शुक्ला सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
[video width="640" height="400" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-20-at-2.11.15-PM.mp4"][/video]