Noida News : महिला उत्पीडऩ को लेकर आयोग गंभीर: विमला बाथम
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:32 AM
Noida : नोएडा । उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम (U.P. State Women's Commission Chairperson Vimla Batham) की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, शादी विवाह अनुदान आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सर्वे करते हुये प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को संचालित योजना का लाभ उपलब्ध कराया जायें, ताकि सरकार की जो मंशा है उसको मूर्त रूप प्रदान किया जा सकें।
इस अवसर पर अध्यक्षा के द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत 11 छात्र/छात्राओं को लैपटॉप वितरण किये गये। महिला जनसुनवाई के दौरान आज लगभग 11 उत्पीडि़त महिलाओं ने अध्यक्षा से मुलाकात करते हुये अपने उत्पीडऩ के सम्बन्ध में बताया। उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुये पीडि़त महिलाओं को त्वरित सहायता पहॅुचाने के निर्देश मौके पर ही दिये।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेश चन्द निगम, ए0सी0पी अंकिता, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, महिला थानाध्यक्ष तथा अन्य अन्य मौजूद थे।