Noida News : समय पर पूरा करें से.-50 क्लब का कार्य: पंकज सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
09 May 2022 08:24 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 May 2022 08:24 PM
Noida : नोएड़ा । नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने रविवार को सेक्टर-50 स्थित क्लब के जीर्णोद्वार व नवीनीकरण निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिये कि तय समय सीमा में इसका निर्माण कार्य पूरा करें। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि इस क्लब का जीर्णोद्वार में 2.39 करोड रूपये खर्च हो रहे हैं। जिसमें 95 लाख रूपये सिविल कार्यों में तथा 1.44 करोड़ रूपये बिजली व अन्य कार्यों में खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि भूतल में दूल्हा-दुल्हन का कमरा, काफी, कैफे आदि रहेंगे। प्रथम तल में ऑफिस रूम, एक्टिीविटी रूम, बार आदि रहेगा। ओपन एरिया भी रहेगा। उन्होंने बताया कि काफी हद तक कार्य इस माह में पूरा कर लिया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा नेता व जनशक्ति सेवासमिति के चेयरमैन पं. रविकांत मिश्रा, अध्यक्ष नरेन्द्र चोपड़ा तथा सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।