Noida News : डॉग पार्क का कार्य एक माह में पूरा करें: सीईओ
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:39 PM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी(Chief Executive Officer of Noida Authority Smt. Ritu Maheshwari) ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि डॉग पार्क के निर्माण कार्य को एक माह में पूरा कर इसके संचालन के लिए टेंडर निकालने की तैयारी की जाए।
प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये। समीक्षा को दौरान अधिकारियों ने बताया कि पार्कों, ग्रीन बैल्टों, पथ वृक्षारोपण कार्यों के लिए 117 टेंडर गठित होने थे जिनमें से 54 अनुबंध गठित हुए हैं। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अप्रैल तक बचे हुए अनुबंधों को प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं।
इसके अलावा इसक वर्ष पौधारोपण का लक्ष्य 1,75,000 रखा गया है। सीईओ ने निर्देशित किया कि नये तथा विकसित सेक्टरों को प्राथमिकता पर रखते हुए लक्ष्य बढ़ाया जाए। ग्रीन बेल्ट एवं डस्टफ्री के लिए जगह का चयन किया जाए। साथ ही ऐसे पौधे लगाये जाएं जो प्रदूषण व डस्ट को कंट्रोल कर सकें
सीईओ ने सेक्टर-54 एवं 91 के वेटलैंड एवं सेक्टर-35 के चिल्ड्रन पार्क के काम को 20 अप्रैल तथा वेदावन पार्क के कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने की अधिकारियों को डेड लाइन दी। सीईओ ने सेक्टरों में खेल सुविधा विकसित करने व कॉमर्शियल एयिरा में सौंदर्यीकरण, हरियाली विकसित कराने के टेंडर न निकाले जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की।