Noida News : श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्राथमिकता से हो अनुपालन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:25 AM
Noida : नोएडा । उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने श्रमिकों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनकी समस्याओं पर सेक्टर-6 के एनईए सभागार में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में श्री भराला ने विभागीय अधिकारियों को श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्राथमिकता से अनुपालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए सरकार ने कई कारगर योजनाएं चलाई हैं, जिससे श्रमिकों का भला हो सके। इनके अनुपालन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस अवसर पर उप श्रमायुक्त वंदना गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त शंकर के अलावा हिन्द मजदूर सभा के महामंत्री आर.पी. सिंह चौहान, सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, इंटक के अध्यक्ष के.पी. ओझा, एटक के अध्यक्ष नईम अहमद यूपीयूसी के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, यूपीएलए के अध्यक्ष रामनरेश यादव, एफटू के अध्यक्ष अमरसिंह के अलावा उपश्रमायुक्त विभाग के कई अधिकारी व श्रमिक मौजूद थे।