Noida : नोएडा । इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(Institute of Management Studies) (आईएमएस) नोएडा में प्रबंधन के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया हुआ। संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि हैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व प्रेसिडेंट अनिल भसीन, केन लाइफ स्टाइल्स प्रा. लिमिटेड के एवीपी ध्रुव कुमार गुप्ता, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटिंग ऑफ इंडिया के एमडी एसके गुप्ता ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ-साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि संस्थान किसी भी छात्र के जीवन में फाउडिंग स्टोन का काम करता है। कार्यक्रम के दौरान दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अनिल भसीन ने छात्रों को साहस रखने और बिना किसी भय के आगे बढ़ते रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. एसके गुप्ता ने छात्रों से कॉरपोरेट जगत के लिए तैयार रखने एवं प्रौद्योगिकी के महत्व की विवेचना की।