Noida News: नोएडा में बढ़ा कोरोना का कहर, 140 नए केस आए, अब तक मिले 598 मामले
Noida News नोएडा में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस।
भारत
चेतना मंच
05 Jan 2022 05:02 PM
नोएडा। नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण (Noida Coronavirus Cases) पैर पसार रहा है. रोजाना इन मामलों की संख्या बढ़ रही है। आज ही नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण (Noida Covid 19 Cases) के 140 नए मामले आए हैं। इसके बाद जिले में कुल कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले बढ़कर 598 हो गए हैं। देशभर में दस्तक दे रही कोरोना की तीसरी लहर के बीच गौतम बुद्ध नगर जिले (Noida News) में भी महामारी का खतरा बढ़ना शुरू हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जिले (Noida News) में आज कोरोना वायरस 140 नए मामले सामने आए हैं। आज ही 10 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। 15 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनके अलावा कुल 582 मरीज अपने अपने घरों में होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
Noida News: आज से नोएडा में बने 5 नए पुलिस थाने, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद
स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर निवेदन जारी किया है कि महामारी के खतरे को देखते हुए तभी अपने घरों से निकलें जब बहुत आवश्यक हो अनावश्यक रूप से कोई भी घरों से बाहर ना जाए। साथ ही मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व बार-बार हाथ धोने समेत कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें।
गौतम बुध नगर जिले (Noida Corona Updates) के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा है कि जिला प्रशासन तमाम संभावित खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीमारी से बचाव के लिए आम जनमानस के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।