Noida News : क्यूबस्र्ट टेक्नोलॉजीज का नोएडा में खुली शाखा
Cubestar Technologies opens branch in Noida
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:29 AM
Noida News : नोएडा । क्यूबस्र्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने नोएडा सेक्टर-62 मेजिस्टिक नॉलेज बलुवार्ड में नोएडा की प्रथम शाखा का उद्घाटन सीईओ प्रथापन सेथुमाधवन ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर उद्धघाटन किया।
उन्होंने ने कहा क्यूबर्स्ट एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह सॉफ्टवेयर विकास, बिग डेटा प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, वेब और मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट और परीक्षण समाधान प्रदान करता है। कंपनी रिटेल, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री जगत को पूरा करती है। यूनाइटेड स्टेट, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ओर भारत सहित कुल 17 ब्रांचे खोल चुके हैं। नोएडा में हमारा पहला संस्थान है। प्रबंधक प्रशासन रोबिन वी एस के कहा कि नोएडा शहर में अपने संस्थान की स्थापना करने में हमारा उद्देश्य यहाँ के छात्रों की प्रतिभा को आगे ले कर जाना है।