Noida News : तिरंगा की थीम पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:25 PM
Noida : नोएडा । माहेश्वरी समाज द्वारा सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेन्द्र में, वार्षिक सांस्कृतिक संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के परिवार के सदस्यों की ओर से विभिन्न रिश्तों की प्रासंगिकता को विभिन्न नृत्यों के माध्यम से बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया गया। विविधताओं से भरे हुए इस मनोरंजक कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा की थीम पर सुन्दर सजावट के साथ एक नृत्य का मंचन भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के 36 प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान भी किया गया। अरविन्द सांवल ने पुरस्कार वितरण करते हुए समाज के सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।संस्थापक अध्यक्ष आर पी सोनी ने अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू का स्वागत किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश इनाणी, महासचिव दीपक माहेश्वरी, श्रीमती सरिता सोनी, संगीता चांडक, कविता मूंदड़ा, रंजना लखोटिया, पारुल माहेश्वरी, राधा दमानी, सुकृति सोनी,एवं श्रीमति शिल्पा सोनी, आर एन मालू, सुशील चांडक, वासु राठी, नंद्किशोर चांडक, दिलीप बाहेती, के के सादानी, विजय मालपानी, रविन्द्र मूंदड़ा, रमाकांत माहेश्वरी, अनिल, विकास सहित अन्य लोग मौजूद थे।