Noida News: Cheated in the name of Ayushman Bharat Employment Scheme
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:04 AM
Noida news : साइबर ठगों ने एक महिला व युवक को अपने ठगी का शिकार बना कर उनके खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। पीडि़तों ने थाना सेक्टर-24 में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida news :
सेक्टर-20 निवासी हरीश कुमार एटीएम से पैसा निकालने के लिए सेक्टर-11 आए थे। उन्होंने एटीएम मशीन में कार्ड डालकर पिन कोड डाला लेकिन उनके पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह एटीएम से चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से एक लाख रूपये निकलने का मैसेज आया। खाते से पैसे ट्रांजैक्शन होने पर उन्होंने बैंक को सूचना दी और अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया।
वहीं सेक्टर-33 निवासी अनुपमा चौहान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पास गत दिनों एक व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने उन्हें फोन पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते उनके खाते से 67584 निकल गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पीडि़तों की शिकायत दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।