Noida News : थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के भंगेल गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मूल रूप से ग्राम बाबूपुर थाना तिलहट जनपद शाहजहांपुर निवासी मोरपाल मौर्य अपनी साइकिल से जा रहा था। भंगेल गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोरपाल मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के पश्चात आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मोरपाल को सडक़ किनारे लहूलुहान पड़ा देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी।
Noida News :
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।