Noida News : डीसीपी ने किया बिसरख थाने का निरीक्षण
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:10 AM
Noida : नोएडा। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा हरीश चंद्र द्वारा थाना इकोटेक-3 व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा इलामारन द्वारा थाना बिसरख कार्यालय के अभिलेखों, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हेल्प डेस्क व हवालात का औचक निरीक्षण किया गया।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा हरीश चंद्र द्वारा थाना इकोटेक-3 व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा इलामारन द्वारा कार्यालय के अभिलेखों, सीसीटीएनएस कक्ष व मालखाना का निरीक्षण करते हुए गहनता से सभी अभिलेखों की जांच की गई व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अभिलेख व माल के रख रखाव से संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उनके द्वारा थाना परिसर का भी भ्रमण करते हुए थाना परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण कराने, बिल्डिंग की कुछ जगह से मरम्मत कराने, परिसर व हवालात के अंदर साफ-सफाई रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा द्वारा दोनों थानों की चौकियों पर भी जाकर पुलिसकर्मियों को चेक किया गया व स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उन्हें ब्रीफ करते हुए ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।