Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:38 AM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-38 स्थित जीआईपी मॉल के पास के नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जीआईपी मॉल के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब (35 वर्ष) के आसपास है। उन्होंने आशंका जताई कि युवक संभवत: नशे के कारण नाले में गिर गया और पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आसपास के लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।