Noida News : नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Greater Noida Hindi News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida News : सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन के पास नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है वही थाना सेक्टर-143 पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने सूचना दी कि सेक्टर 143 के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान बिहार निवासी संजीव पुत्र अखिलेश राय के लापता होने की सूचना लेकर कुछ लोग थाने पर पहुंचे। इन लोगों को जब शव दिखाया गया तो उन्होंने उसकी पहचान संजीव के रूप में की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2 दिन पूर्व संजीव ने अपने दो साथियों के साथ जमकर नशा किया था। उसके साथी उसे नाले के पास छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि अधिक नशे में होने के कारण संजीव संतुलन खोकर नाले में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं चर्चा है कि संजीव की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।