Noida News : एमिटी लॉ स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
Debate competition organized in Amity Law School
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:48 PM
Noida News : नोएडा । विधि के छात्रों में तर्क विर्तक और चर्चा करने के गुणों को बढ़ाने के लिए एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के डिबेटिंग सोसाइटी चेकमेट द्वारा दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता '' वेरबम वेल्लम 2.0" का आयोजन आई टू ब्लाक सभागार में किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ यूएस के पेन स्टेट विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन प्रो स्टीफन बारनेस, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय और एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के एडिशनल डायरेक्टर डा शेफाली रायजादा, डा आदित्य तोमर और डा अरविंद पी भानू ने किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न 30 संस्थानों से लगभग 200 से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे है।
यूएस के पेन स्टेट विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन प्रो स्टीफन बारनेस ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संस्थान में लगभग 34 देशों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते जिससे छात्रों को अन्य संस्कृतियों के संर्दभ में जानकारी मिलती है और मुझे भी भारतीय परंपरा के अनुसार नमस्ते करना पसंद है।
दो दिवसीय प्र्रतियोगिता में आप सभी विजेता होगें कुछ प्रतियोगिता के विजेता बनेगें तो कुछ ज्ञान के विजेता। उन्होनें कहा कि एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान का उददेश्य छात्रों को बौद्धिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है जिससे वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके।
एमिटी लॉ स्कूल नोएडा कि एडिशनल डायरेक्टर डा शेफाली रायजादा ने कहा कि कानून का व्यवसाय एक समाजिक व्यवसाय है और इससे जुड़े लोगों को समाज की आवश्यकताओं और अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के जरीए हम भविष्य के विधि व्यवसायिकों को तैयार करते है।
इस अवसर पर एमिटी लॉ स्कूल के फैकल्टी समन्वयक डा नीरू सरन, पूर्व छात्र अभिनव जैसवाल और उवर्शी सहित डिबेटिंग सोसाइटी चेकमेट के प्रत्युष झा आदि लोग उपस्थित थे।