Noida News : दीक्षांत समारोह में छात्राओं को बांटी डिग्रियां
Degrees distributed to girl students in the convocation ceremony
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:38 PM
Noida News : नोएडा । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-1, नोएडा द्वारा आयोजित ''कौशल दीक्षांत समारोह" में सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहां पर उपस्थित संस्थान के सभी कर्मचारियों व अध्ययनरत छात्राओं ने उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन के दौरान डा. शर्मा ने कहा कि आप बेटियों ने इस आंगन को महकाया है, मैं बधाई देता हूँ राष्ट्रीय कौशल संस्थान के सभी शिक्षकों को जो इन बेटियों को उस लायक बनाया है जो इनमें से कोई राष्ट्रपति बनेगी, कोई कल्पना चावला बनेगी और ऐसे ही इतिहास रचेगी। सांसद ने सभी होनहार छात्राओं को डिग्रियां सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य शशि माथुर, आदर्श कुमार, श्रीमती देविन्द्र कौर एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।